भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका राहुल व अखिलेश का पुतला
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 26 -- नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को जिला सहकारी बैंक से कलक्ट्रेट गेट तक जन आक्रोश रैली निकाली। कलक्ट्रेट गेट पर एकत्र होकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका। महिलाओं ने कहा कि विपक्ष की नारी विरोधी मानसिकता के कारण ही महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ है। लखीमपुर ब्लाक प्रमुख दिव्या सिंह, मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति महेश्वरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरण अग्रवाल, संतोष कुमारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजूलता श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। सपा, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिलाओं ने की पदयात्रा नारेबाजी करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.