चम्पावत, अप्रैल 22 -- मृदुल, टनकपुर। भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो ने पद यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन किया। साथ ही विपक्ष के खिलाफ नाराजगी जताई। टनकपुर में बुधवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो ने पद यात्रा निकाली। पद यात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से मोतीराम चौराहे पर पहुंची। जहां नुक्कड़ सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। लेकिन विपक्ष ने इस बिल का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने इसको लेकर विपक्ष की आलोचना की। यह भी पढ़ें- महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश यात्रा, पुतला फूंका यहां सतीश भट्ट, हिमांशु बिष्ट, सरोज चंद्र, तुलसी कुंवर, निर्मला जोशी, गीता देवी, बबी...