हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कर राजनीति में मातृ शक्ति की भागीदारी बढ़ाने से उत्साहित भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को स्कूटर रैली निकाली। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया गया।महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती के नेतृत्व में पार्टी से जुड़ी महिलाएं पार्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर में एकत्रित हुईं। यहां से स्कूटर रैली कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, तिकोनिया, एमबी महाविद्यालय होते जगदम्बा नगर से होकर भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। महिलाओं ने कहा कि इस अधिनियम के लागू होने से महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ेगी। ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, दर्जाधारी रेनू अधिकारी, दीप्ति चुफाल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.