नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर कांग्रेस और भाजपा में टकराव चल रहा है। इस बीच भाजपा भी सोमवार को सड़क पर उतरी और उसने यौन उत्पीड़न के मामले में घिरे कांग्रेस सांसद को लेकर कांग्रेस नेतृत्व को कठघरे में खड़ा किया। भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और यौन उत्पीड़न के आरोपों के कारण जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रोफेसर पद से हटाए गए इनर मणिपुर से पार्टी सांसद आंगोमचा बिमोल अकोइजाम को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर लड़कियों के समर्थन में खोखले नारे देने का आरोप लगाया और कहा कि उनके नारे लड़की हूं, लड़ सकती हूं का क्या हुआ? उन्हो...