भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के पुत्र को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर
बुलंदशहर, जून 4 -- भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बीना शर्मा के पुत्र को बाइक सवार दो युवकों ने पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम लोकेश पुत्र विजय कुमार शर्मा निवासी खुशहालगढ़ रोड अनूपशहर अपने पैतृक गांव राजपुर से बाइक द्वारा अनूपशहर आ रहा था। तभी मंडी के निकट बाइक सवार दो युवक लोकेश को गोली मार कर फरार हो गए। गोली युवक के पैर में लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस लोकेश को लेकर सीएचसी पहुंची। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद लोकेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। लोकेश की मां बीना शर्मा भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हैं। लोकेश की बहन ने चिकित्सालय में पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।उधर, लोकेश के गोली लगने की घटना की जानकारी मिलते ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.