पूर्णिया, दिसम्बर 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी भाजपा बिहार की महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्णिया की प्रमुख नेत्री गुंजा बैंगानी ने पटना में पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सरावगी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर गुंजा बैंगानी ने कहा कि संजय सरावगी के कुशल नेतृत्व में बिहार भाजपा और मजबूत होगी तथा महिला मोर्चा के कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरावगी के मार्गदर्शन में पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण और राज्य के विकास के लिए और अधिक प्रभावी कार्य करेगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने गुंजा बैंगानी का स्वागत करते हुए कहा कि महिला मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और पूर्णिया जैसे क्षेत्रों से आने वाली नेत्रियों का यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.