भाजपा महिला मोर्चा का जन आक्रोश मार्च, जताया विरोध
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 28 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पट्टी मंडल इकाई के नेतृत्व में महिलाओं ने मंगलवार को जन आक्रोश विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर महिलाएं सड़क पर उतरीं और अपने आक्रोश का इजहार किया। मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने नगर क्षेत्र में मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने केंद्र सरकार की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयासों की सराहना करते हुए विपक्षी दलों के रवैये पर कड़ा विरोध जताया। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं का कहना था कि भाजपा की सरकार लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से आरक्षण बिल लेकर आई थी। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम चढ़ा राजनीतिक भेंट लेकिन कांग्रेस पार्टी के साथ समाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.