रांची, अप्रैल 19 -- रांची। रिम्स की डेंटल छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म व महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरोध में रांची महानगर भाजपा महिला मोर्चा सोमवार को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी। सभी महिलाएं सुबह दस बजे जयपाल सिंह स्टेडियम के पास जमा होंगी। इसके बाद एसएसपी कार्यालय का घेराव करने जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...