श्रावस्ती, मई 10 -- कटरा, संवाददाता। रविवार को भाजपा की महिला मोर्चा ने श्रावस्ती सांसद के आवास का घेराव कर अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए। यह प्रदर्शन संसद में महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन योजना) का विरोध करने वाले विपक्षी दलों के खिलाफ किया गया। महिला मोर्चा ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी श्रावस्ती की महिला मोर्चा के तरफ से सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा के आवास का महिलाओं ने घेराव किया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने सांसद आवास के बाहर जोरदार नारेबाजी की और हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान,नारी शक्ति का विरोध बंद करो, महिला विरोधी सोच मुर्दाबाद, और समाजवादी पार्टी मुर्दाबाद, अखिलेश यादव मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए। यह भी पढ़ें- नारी...