बिजनौर, अप्रैल 30 -- चांदपुर। चांदपुर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को लेकर जोरदार प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और सपा के खिलाफ पुतला दहन भी किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है। जबकि विपक्षी दल इस दिशा में बाधा बन रहे हैं। कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम' का समर्थन करते हुए महिलाओं की भागीदारी राजनीति में बढ़ाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान विधायक कमलेश सैनी मौजूद रहीं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष मोहित अग्रवाल,संगीता सैनी केशव चौधरी, शारिक जिया, नीरू गुप्ता, रजनीश चौहान, राजेंद्र त्यागी, आशु गोयल, कविता सैनी आदित्य बंसल शामिल रहे। यह भी पढ़ें- विधायक के नेतृत्व में पदयात्रा, राह...