बांदा, जून 25 -- कमासिन। थाना क्षेत्र के ग्राम चकरेही निवासी भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षा उमा सिंह ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी। कहा कि गांव के एक दबंग ने पांच वर्ष पूर्व उनकी भूमिधरी जमीन पर ईंट का भट्ठा लगाया था। भट्ठा हटाने के लिए कई बार कहा तो उसने नहीं सुना। करीब एक बीघा जमीन प्रभावित है। बुधवार को भट्ठा हटाने के लिए कहा तो उसने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ओझा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...