लखनऊ, अप्रैल 18 -- मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि भाजपा का एक ही काम है भ्रम फैलाना। वास्तव में महिला वंदन अधिनियम वर्ष 2023 में ही पास हो गया था। उसका सभी दलों ने समर्थन किया और साथ दिया था, लेकिन जो नया महिला आरक्षण बिल संशोधित लाया गया है उसके पीछे मंशा महिलाओं को आरक्षण देने की नहीं थी।उन्होंने शनिवार को कहा है कि संविधान में प्रक्रिया है कि पहले जनगणना हो, जब इसके आंकड़े नहीं हैं, तो किस आधार पर सीटे बढ़ाएंगे। हम चाहते हैं कि पहले गिनती हो ताकि सही ढंग से परिसीमन किया जा सके। सरकार को तो बस एक भूमिका बनाना है। यह भी पढ़ें- क्यों पारित नहीं हुआ महिला आरक्षण विधेयक पांच राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष चुनाव होने है। उनकी नीयत ठीक नहीं। चुनाव के बीच क्यों जल्दबाजी की।डिंपल ने कहा कि भाजपा चाहे जो कर ले, ...