गोरखपुर, अप्रैल 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को टाउन हॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोरखपुर क्लब में आयोजित टाउनहॉल में मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने सिर्फ नारी सम्मान की बात नहीं की, बल्कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर अपने वादे को धरातल पर उतारा है। मुख्य अतिथि ने कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम विकसित भारत के लिये मील का पत्थर बनेगा। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला नेतृत्व के लिए क्रांतिकारी कदम : प्रतिभा शुक्ला नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि भारत की आधी...