भाजपा महामंत्री हरीश के स्वागत जुलूस में दिल्ली से आई थी जेबकतरों का गैंग
बस्ती, सितम्बर 3 -- बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत जुलूस में उमड़ी भीड़ जेबकतरों के गैंग के लिए मौका बन गई। भीड़ में शामिल होकर लोगों की जेब काटने और मोबाइल उड़ाने वाले गिरोह के छह सदस्यों को नगर पुलिस और एसओजी ने दबोच लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से सात मोबाइल, दो बाइक और 7,700 रुपये नकद बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी दिल्ली, गोंडा, मेरठ और अंबेडकरनगर के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक नगर रामप्रसाद यादव और एसओजी टीम ने नगर थाने में दर्ज चोरी के मामले की जांच के दौरान गिरोह का सुराग लगाया। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री के स्वागत जुलूस के दौरान पुलिस पहले से ही सक्रिय थी। भीड़ में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और पुलिस टीम ने गिरोह के सदस्यों को एक-एक कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.