भाजपा महामंत्री दीप्ति रावत ने पीड़ित परिवार को न्याय का दिलाया भरोसा
देहरादून, मई 15 -- सतपुली। सतपुली में पुलिस प्रताड़ना से दुखी होकर 20 वर्षीय युवक पंकज कुमार के आत्महत्या के मामले में भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने मृतक के परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है। शुक्रवार को भाजपा महामंत्री दीप्ति रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार को मिले व उन्होंने आश्वासन दिया है, कि मामले की जांच होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मृतक की मां पुष्पा देवी ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की। दीप्ति रावत ने स्पष्ट किया कि इस कथित षडयंत्र में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.