भाजपा महानगर जिला कमेटी की घोषणा
गिरडीह, अप्रैल 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भाजपा गिरिडीह महानगर जिला कमेटी की घोषणा रविवार को भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति के बाद रंजीत राय ने महानगर जिला कमेटी की सूची जारी की है। जिसमें दो महामंत्री, पांच उपाध्यक्ष, पांच मंत्री, एक कोषाध्यक्ष व एक कार्यालय मंत्री की घोषणा की गई है। घोषित कमेटी में संदीप डंगायच व सिकंदर हेम्ब्रम को महामंत्री, मनोज सिंह, अरुण हाजरा, नवीन सिन्हा, देवराज व संगीता सेठ को उपाध्यक्ष, सुरेश प्रसाद मंडल, दीपक कुमार यादव, गीता पांडेय, रिंकी देवी व गुड़िया देवी को मंत्री, मुकेश जालान को कोषाध्यक्ष एवं संत कुमार लल्लू को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.