रांची, अप्रैल 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से रांची महानगर जिला के नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। नवगठित टीम में पांच उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, पांच मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय मंत्री तथा एक सह कार्यालय मंत्री को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कमेटी में जीतेंद्र वर्मा और बलराम सिंह को लगातार दूसरी बार महामंत्री बनाया गया है। महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां जिम्मेदारियां मेहनत और समर्पण के आधार पर दी जाती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और मजबूत करेगी। यह भी पढ़ें- भाजपा जमशेदपुर महानगर के नए पदाधिकारियों की घोषणा जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुंचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.