देहरादून, जून 9 -- भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की मासिक बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की मासिक बैठक मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय बलवीर रोड में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के देहरादून प्रवास के दौरान आयोजित कार्यक्रमों, बैठकों और बूथ स्तर तक हुए आयोजनों की सफलता पर बधाई दी गई।बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष तक प्रधानमंत्री पद पर सफल कार्यकाल पूरे होने के अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण...