भाजपा महंगाई और पेपर लीक पर खामोश : आलोक शर्मा
रुडकी, जून 1 -- रुड़की, संवाददाता। महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के कैंप कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। रुड़की पहुंचने पर उनका महानगर जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा देश की जनता का ब्रेनवॉश कर उन्हें गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और लगातार हो रहे पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार मौन है। उनका कहना था कि नीट और एसएससी सहित विभिन्न परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है, लेकिन दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.