कोडरमा, अप्रैल 11 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के जामू काली मंडा परिसर स्थित गायत्री भवन में भारतीय जनता पार्टी मरकच्चो मंडल द्वारा आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 एवं 11 अप्रैल को मंडल अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को सात विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने अपने संबोधन में पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, संघर्ष और योगदान को विस्तार से बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों पर चलकर संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रकाश राम, राजकुमार यादव, प्रियाभांशु कुमार, गोपाल कुमार गुतु...