भाजपा मंडल महामंत्री समेत चार पर मारपीट की रिपोर्ट
हरदोई, जून 29 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले टड़ियावां थाना क्षेत्र में भूमि विवाद में महिला, उसके पति और बच्चों से मारपीट के मामले में पुलिस ने छह दिन बाद भाजपा के टड़ियावां मंडल महामंत्री समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पहले कार्रवाई नहीं की गई। उस पर समझौते का दबाव बनाया जाता रहा। मुरादपुर गांव निवासी प्रेमावती के अनुसार 24 जून की सुबह वह अपने हिस्से की जमीन की सफाई कर रही थी। इसी दौरान गांव के राकेश, रामरहीश, रिंकू और प्रदीप ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंचे पति राहुल, पुत्री दीपांशी और पुत्र को भी आरोपितों ने जमीन पर घसीटकर पीटा। पीड़िता का कहना है कि आरोपित उसके हिस्से की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। घटना के बाद पीड़िता ने स्थानीय पुलिस से लेकर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.