अयोध्या, अप्रैल 7 -- अयोध्या। रामधाम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा भाजपा मंडल के महामंत्री अश्वनी गुप्ता का स्वागत किया और कहा संगठन कि सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता को जो दायित्व संगठन ने सौंपा है वह सराहनीय है। नवनिर्वाचित महामंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों का सम्मान और सहयोग उनके लिए सदैव प्राथमिकता में रहेगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, नन्द लाल गुप्ता, अचल गुप्ता, समाजसेवी रितेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...