आजमगढ़, अप्रैल 14 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने सोमवार रात हुसैलिया चौक के पास से भाजपा मंडल मंत्री विजेंद्र राम की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ। कटात चक कटात गांव निवासी विजेंद्र राम भाजपा के मंडल मंत्री थे। चचेरे भाई मोहन राव से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार रात चचेरा भाई नशे में गाली-गलौज करने लगा। विजेंद्र पूछने के लिए गए तो चचेरे भाई मोहन राव ने चाकू मारकर घायल कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर विजेंद्र की मौत हो गई। विजेंद्र के पिता लौटन की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। यह भी पढ़ें- मंडल मंत्री के हत्यारोपियों की तलाश में दबिश मेंहनगर थानाध्यक्ष निहार नंदन कुमार ने बताया कि घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.