भाजपा मंडल बैठक में संगठन मजबूती और जनसंवाद पर जोर
फतेहपुर, जून 7 -- अमौली। भाजपा मंडल इकाई की मासिक बैठक रविवार को फिटनेस क्लब में मंडल अध्यक्ष और महामंत्री के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव और विधायक राजेंद्र पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने व आगामी संगठनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने, जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस माह पौधरोपण अभियान, अंतरराष्ट्रीय योग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.