भाजपा मंडल बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर मंथन, तैयारियों को अंतिम रूप
बलरामपुर, जुलाई 20 -- तुलसीपुर, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के मथुरा मंडल की बैठक सोमवार को ग्राम पंचायत जोगिया बनकटवा स्थित विधायक कैलाश नाथ शुक्ल के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में बूथ सशक्तिकरण और 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्षों की बैठक की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और बूथ अध्यक्षों की बैठक में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिला मंत्री व विधानसभा कार्यक्रम संयोजक अवधेश तिवारी तरुण और वरिष्ठ पदाधिकारी जन्मेजय सिंह ने भी संगठनात्मक गतिविधियों और कार्ययोजना पर अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बुद्धि सागर अवस्थी ने की। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी में जुटी भाजपा, संगठन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.