भाजपा मंडल प्रभारी बनने पर स्वागत
मिर्जापुर, मई 18 -- जमालपुर। भाजपा मंडल अदलहाट का मंडल प्रभारी गोरखी निवासी किशोर सिंह के बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। रविवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद सिंह बंटू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। पूर्व प्रमुख ने कहा कि किशोर के मंडल प्रभारी मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान जोशी पटेल, सुदामा सिंह, रामजनम कुशवाहा, छोटेलाल तिवारी, बाबूलाल चौहान,मनीष कुशवाहा, सुखपाल सिंह, सुभाष राय, अर्जुन प्रजपति, राजकुमारी विश्वकर्मा अमित बियार, लालमनि बियार, राजकुमार सिंह, रामसेवक पाल, सोती विश्वकर्मा, सुनील कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.