दुमका, जुलाई 7 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी मंडल की मासिक बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष दिनेश कापरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ने दी श्रद्धांजलिबैठक का उद्देश्य बैठक में संगठन की मजबूती एवं विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को और सशक्त बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया। क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए पार्टी को मुखर होकर जनहित के मुद्दों पर संघर...