चतरा, जून 8 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में रविवार को भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार ने किया। जबकि संचालन को उपप्रमुख प्रीतम यादव ने किया। बैठक में मोदी सरकार के गौरवपूर्ण 11 वर्ष पूरे होने पर खुशी जाहिर किया गया। जबकि 11 वर्ष की उपलब्धि को घर-घर पहुंचाने का निर्णय लिया गया। अभियान के तहत विकसित भारत का संकल्प लेने के साथ-साथ पौधारोपण करने का भी आह्वान किया गया। बैठक में जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी मृत्युंजय सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, चमारी प्रसाद दांगी, संजय यादव, सुरेश प्रसाद राणा, गुड़िया देवी, विनीता देवी, रंजन कुमार सहित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.