सीतापुर, जनवरी 7 -- बिसवां देहात, संवाददाता। बिसवां इलाके में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष अजीत शुक्ला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मानपुर के भुइलाकलां निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अजीत शुक्ला मंगलवार रात में बाइक से घर लौट रहे थे। वह बिसवां स्थित सरायं-सकरापुर रोड पर अमझला रोड के किनारे पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से चोटिल अजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनकी जेब से मिले कागजात के आधार पर परिवार वालों को हादसे की सूचना दी। हादसे की सूचना पर अजीत के परिवार वालों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया। अजीत के परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। इंस्पेक्टर बिसवां के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी फुटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.