भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का इस्तीफा, सवर्ण उत्पीड़न का आरोप
इटावा औरैया, अगस्त 24 -- इटावा। भारतीय जनता पार्टी के महेवा मंडल के उपाध्यक्ष अवनींद्र कुमार दुबे रवि ने भारतीय जनता पार्टी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में सवर्ण समाज का उत्पीड़न किए जाने की बात कही है। पार्टी के जिलाध्यक्ष को भेजे गए इस्तीफा में अवनींद्र कुमार दुबे ने कहा है कि वे मंडल महेवा के भाजपा के उपाध्यक्ष हैं लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में सवर्ण समाज के उत्पीड़न और यूजीसी से जुड़े मामलों पर गंभीर असहमति रखते हैं। इसके विरोध के कारण ही वे भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष से पद मुक्त किए जाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- सवर्ण समाज ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन यह भी कहा है कि सवर्ण कार्यकर्ताओं की प्रति उनकी शुभकामनाएं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.