हजारीबाग, मई 7 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि भाजपा की टाटीझरिया मंडल इकाई की बैठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कैलाशपति सिंह ने किया। संचालन महामंत्री राजू यादव ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला द्वारा नियुक्त प्रभारी अरविंद कुमार सिकरवार मौजूद रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार संगठन को सशक्त बनाने हेतु कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नेता एमके पाठक ने संगठन को कैसे मजबूत बनाया जाए,उस पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया। कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता की महती भूमिका होती है।वे ही सरकार बनाते हैं,इसलिए उन्हें मजबूत करना होगा। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार - प्रसार करना होगा। बैठक में महेश अग्रवाल,रजनीकांत चौधरी,परमेश्वर यादव,शंकर प्रसाद, बजरंगी साव,सु...