भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत सात पर 16 लाख की ठगी में केस
बरेली, जून 25 -- फरीदपुर। बरेली के मिलिट्री हॉस्पिटल में कार्यरत दो युवकों को आर्मी वर्कशॉप मेरठ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फतेहगंज पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत सात लोगों ने 16 लाख रुपये की ठगी की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होमगार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर तमाम युवाओं से करोड़ों की रकम ठगने वाले गिरोह में भी ये आरोपी शामिल हैं। फरीदपुर पुलिस ने फतेहगढ़ के मीरपुर के बिजौरी निवासी विवेक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद कैरुआ गांव के अरविंद और उमेश को होमगार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में जेल भेजा था। इसके दूसरे दिन पुलिस ने भाजपा के फतेहगंज पूर्वी के मंडल अध्यक्ष सोमदत्त पाल समेत सात लोगों के खिलाफ ठगी के दो केस दर्ज किए हैं。 यह भी पढ़ें- फरीदपुर: होमग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.