देहरादून, मार्च 30 -- मसूरी। संवाददाता मसूरी देहरादून मार्ग पर वैलीब्रिज बनाने की मांग को लेकर धरना देने पर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने धरना देने पर घोर निंदा की।उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पहले मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग व मसूरी वन प्रभाग के अधिकारियों को वैलीब्रिज बनाने के निर्देश दे दिए थे और वहां पर कार्य शुरू हो चुका था।भाजपा मंडल मसूरी के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि जब वैलीब्रिज का कार्य शुरू हो गया तब वैलीब्रिज निर्माण के लिए कांग्रेस का धरना केवल मीडिया में आने व जनता के बीच भ्रम फैलाने के लिए किया गया, जो खेद का विषय है। उन्होंने कहा कि वहां पर वन विभाग की आपत्ति थी जिसका तत्काल निदान किया गया। वहां पर कार्य शुरू हो चुका है जिसके तहत उसका बेस बनाने व झाड़ियों को काटा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.