हापुड़, मई 7 -- भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ मिल लखनऊ पहुंच कर आग की चपेट में आकर झुलसी पूर्व मंत्री का हाल जानकर उनके शीघ्र ही स्वास्थ्य होने की कामना की। सिंभावली निवासी भाजपा के मंडल अध्यक्ष आशीष चौधरी, जितेंद्र प्रताप कुशवाह बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित मेदांता हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल का हाल जाना। उन्होंने अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डाक्टरों से बात भी की। आशीष चौधरी ने बताया कि बहराइच से विधायक अनुपमा 25 अप्रैल को नारी वंदन अधिनियम संसद में गिरने के विरोध में अखिलेश यादव और राहुल गांधी का पुतला फुंक रही थीं, तभी झुलस गई थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.