घाटशिला, अप्रैल 5 -- डुमरिया। पार्टी संगठन की मजबूत को लेकर विगत दिनों ग्रामीण जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी द्वारा दिलीप कुमार पंडा को डुमरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोनीत करने के बाद से विवाद शुरू हो गया है। इसे लेकर मंडल के सक्रिय सदस्यों ने नाराजगी जताई व ग्रामीण जिलाध्यक्ष को शिकायत पत्र सौंप निर्णय में सुधार के लिए एक सप्ताह की मोहलत दी है। डुमरिया भाजपा के सक्रिय सदस्यों ने बताया कि ग्रामीण जिलाध्यक्ष के द्वारा विगत दो- तीन सप्ताह पूर्व एक महिला नमिता नायक को मंडल अध्यक्ष घोषित किया। उन्होंने इस पद को ग्रहण से इंकार कर दिया। इसके सप्ताह भर बाद डुमरिया के पूर्व मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार पंडा को पुनः मनोनीत कर दिया गया। मंडल के सक्रिय सदस्यों ने इसपर आपत्ति जताते हुए जिलाध्यक्ष के पास लिखित शिकायत की है। उनका कहना है कि श्री पंडा काफी समय से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.