साहिबगंज, दिसम्बर 24 -- कोटालपोखर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार की देर शाम को बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के कोटालपोखर का मंडल अध्यक्ष विकास भगत को बनाये जाने की खुशी में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। उक्त स्वागत समारोह में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुग्रहित प्रसाद साह, जिला महामंत्री कुशमाकर तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष,रंजीत साहा,, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह,अशोक साह सहित अन्य ने बारी से कोटालपोखर के मंडल अध्यक्ष विकास भगत को फुल माला पहनाकर स्वागत किया । कोटालपोखर मंडल अध्यक्ष विकास भगत ने समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी द्वारा जो दायित्व सौंपा गया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा तथा भाजपा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.