जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में शुक्रवार को साकची जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें मंडल कार्यसमिति के विस्तार, अंबेडकर जयंती और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जरूरी निर्देश दिए गए। नेताओं ने कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं की भूमिका और सक्रियता पर विशेष जोर दिया। इस दौरान विभिन्न मंडल अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए निर्देश दिए गए। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि आगामी दिनों में पार्टी द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। विभिन्न जन मुद्दों एवं अभियान को लेकर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम होंगे। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर रणनीति के साथ तैयारी करनी होगी। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि कार्यक्रमों में नारी शक्ति की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.