रांची, जुलाई 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के बयान को तथ्यों से भागने और भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की हताश कोशिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए चढ़ावे की पवित्रता बचाना चाहती है या चढ़ावे में गड़बड़ी करने वालों को राजनीतिक संरक्षण देना चाहती है। कांग्रेस ने केवल इतना कहा है कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़े धन का पूरा हिसाब जनता के सामने आए और दोषियों को कठोर सजा मिले। यदि भाजपा को इससे तकलीफ हो रही है, तो उसकी मंशा पर गंभीर सवाल उठते हैं। यह भी पढ़ें- भगवान राम किसी एक दल की जागीर नहीं : कांग्रेस उन्होंने कहा कि भाजपा हर बार भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवा...