रामगढ़, दिसम्बर 25 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर मंडल ने शुक्रवार को देवरिया पंचायत भवन में भारत रत्न से सम्मानित देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती मनाई। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शौर्य प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता और राजेंद्र मुंडा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजपाईयों के अलावा सैकड़ों ग्रामीणों ने वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शौर्य प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी हमारे लिए सदैव प्रेरणा के स्रोत रहेंगे। उनकी विचारधारा और नेतृत्व हमें हमेशा मार्गदर्शन देता रहेगा। कार्यक्रम में राजेंद्र मुंडा, सुरेंद्र करमाली, बालेश्वर राम, फूलेश्वर तुरी, राजेश महतो, आनंद कुशवाहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.