रामपुर, मार्च 5 -- रामपुर। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पिछले दो दशक से ज्यादा समय से राज्यसभा जाना चाह रहा हूं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जो नई सरकार बनेगी, उसे पूरा मार्गदर्शन रहेगा। इन सबके बीच पटना में भारी बवाल की स्थिति बन गई। इसको लेकर रामपुर में भी भाजपा नेताओं ने सीएम का खुद का फैसला बताया है। जबकि,विपक्ष का मानना है कि बिहार में जैसे कयास लगाए जा रहे थे,वैसा ही हुआ है। भाजपा ने जेडीयू को ठिकाने लगा दिया है। विपक्ष ने एक सुर में यही कहा-बिहार में भाजपा ने खेला कर दिया। -सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में जंगलराज खत्म किया और विकास को रफ्तार दी है। इतने लंबे कार्यकाल में भी नीतीश कुमार पर एक दाग तक नहीं है,...