लखीमपुरखीरी, मई 1 -- भाजपा जिला कार्यालय पर आगामी जिला कार्यसमिति एवं प्रशिक्षण वर्ग को लेकर जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि छह मई को जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक फन मॉल में आयोजित होगी। इस बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के प्रतिनिधि तथा मंडल अध्यक्ष भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठन की दृष्टि से बेहद अहम है, जिसमें प्रशिक्षण वर्ग के साथ-साथ शीर्ष नेतृत्व द्वारा संचालित अभियानों को सफल बनाने की रणनीति तय की जाएगी।उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति, महिला सशक्तिकरण का विरोध और राष्ट्रहित के मुद्दों पर अस्पष्ट रुख के कारण विपक्ष जनता की नजरों से गिर चुका है। बैठक में महामंत्री राजेश ...