भाजपा बेड़ो मंडल की नई कमेटी की घोषणा
रांची, अगस्त 20 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी बेड़ो मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह ने गुरुवार को मंडल की नवगठित कमेटी की घोषणा की। कमेटी की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और रांची जिला पश्चिमी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह को भेजी गई है। मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा कि कमेटी का नए सिरे से गठन संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नई टीम के साथ आपसी विश्वास और समन्वय से काम करते हुए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने नवगठित कमेटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.