एटा, मई 23 -- भाजपा बृज प्रांत की एक पदाधिकारी पर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया के एक ग्रुप पर गलत टिप्पणी कर दी। पीड़िता ने थाना जैथरा में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सामाजिक समरसता का आयोजन थाना जैथरा के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि भाजपा की बृज प्रांत इकाई में महिला मोर्चा की पदाधिकारी है। साथ ही क्षत्रिय समाज की भी पदाधिकारी भी हैं। बताया कि 19 अप्रैल जैथरा ब्लाक के गांव कसेला में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव पर प्रमोद मिश्रा के संरक्षण एवं कसेला निवासी अश्वनी पांडेय के संयोजन में सामाजिक समरसता के रूप में मनाया गया था। इमसें सभी समाज के लोगों को शामिल होने एवं सहयोग करने की अपील की गई थी। आरोप है कि सम्मेलन में आने पर गांव बघौली निवासी पीयूष किशन दुबे, तरगवां निवासी प्रवेश मिश्रा निवासी जैथरा, सिविल ल...