अयोध्या, दिसम्बर 28 -- भदरसा,संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र में दुकान बंद कर घर जा रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष व सगे भाई को पांच बाइक पर सवार 15 लोगों ने मिलकर लाठी डंडे से जमकर मारा पीटा जिससे दोनों भाई बेहोश हो गए। शोर सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और एक युवक को पकड़ लिया बाकी आरोपी भागने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। बरवा गांव के मजरे बसाइतपुर निवासी अजय कुमार वर्मा भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं, उनके सगे भाई अमन वर्मा पुत्र अनंत राम वर्मा मसौधा बाजार में फास्ट फूड का दुकान करते हैं। शनिवार की रात लगभग दस बजे दुकान बंद कर बाइक से दोनों भाई अपने घर जा रहे थे जैसे मसौधा-सुचित्तागंज मार्ग पर माधवपुर गांव के मजरे बलिदान पुरव के आगे पहुंचे वैसे ही पांच बाइक पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने इन्हें घेर लिया और लाठी हाकी व डंडे से मारन...