हरदोई, जून 15 -- शाहाबाद, संवाददाता। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तड़ेर में बीजेपी के एक बूथ अध्यक्ष पर कथित जानलेवा हमला और लूटपाट के मामले में घटना के करीब सात माह बाद न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सिविल जज एफटीसी, हरदोई के निर्देश पर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए गए हैं। ग्राम तड़ेर निवासी सरला देवी पत्नी कमलेश राठौर द्वारा न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार उनके पति कमलेश राठौर भाजपा के पोलिंग बूथ अध्यक्ष हैं। आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलते गांव के राहुल, राजन, अमन, रोहित, रामचंद्र और रमाकांत उनसे द्वेष रखते थे। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि छह नवंबर 2025 को सुबह करीब 10 बजे कमलेश राठौर अपनी टीवीएस विक्की से शाहाबाद जा रहे थे। रास्ते में लालपुर के निकट पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों...