भाजपा बूथ अध्यक्ष और परिवार से मारपीट, चार पर मुकदमा
हरदोई, मई 14 -- मल्लावां। जमीन के विवाद को लेकर भाजपा बूथ अध्यक्ष और उनके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में पति-पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर विधायक और भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला गंगारामपुर निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि उनके पिता देवी प्रसाद और मोहल्ले के प्रमोद के बीच जमीन और मकान को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 13 मई की रात करीब 10 बजे प्रमोद, सत्यबेध उर्फ भोलू, पूनम सहित अन्य लोग घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी पूजा मौर्य तथा पुत्र आदित्य और अभिराज को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.