भाजपा बूथ अध्यक्षों का घरों पर हुआ सम्मान
वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने शुक्रवार को उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के सारनाथ एवं धूपचंडी मंडल में बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत बूथ अध्यक्षों का उनके घरों पर जाकर सम्मान किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संगठन बूथ स्तर की मजबूती के आधार पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यकर्ता हर वक्त चुनाव के लिए तैयार रहते हैं और उनके बल पर ही अगली बार फिर से सरकार बनाएंगे। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से कहा कि हर बूथ पर 11 सदस्यों की सक्रिय कमेटी का गठन शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिसमें सोशल मीडिया संयोजक एवं मन की बात के संयोजक की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। पन्ना प्रमुख अपने-अपने मोहल्लों एवं क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क तेज करें। सम्मानित होने वालों में बूथ सं.- 221, 222, 243, एवं 245 के अध्यक्ष क्रमशः रवि कुमार राजभर, महेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.