जमशेदपुर, दिसम्बर 18 -- भाजपा के मंडल अध्यक्षों और प्रतिनिधियों की सोमवार को हुई घोषणा के बाद संगठनात्मक असंतोष खुलकर सामने आ गया है। बारीडीह मंडल कमेटी के दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधि के चयन प्रक्रिया को असंवैधानिक बताते हुए मंगलवार को सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में बूथ अध्यक्ष, भवन प्रमुख, मंडल पदाधिकारी तथा विभिन्न मंच-मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हैं। इन सभी ने पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष का चयन प्रदेश संगठन के नियम-कानून को दरकिनार कर बंद कमरे में निर्णय लेकर किया गया है। पार्टी के संविधान का मखौल उड़ाया जा रहा है। बागी नेताओं ने बताया कि इस्तीफा देने से पूर्व सोमवार की शाम एग्रिको स्थित शिव सिंह बगान में बारीडीह मंडल के नेताओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.