भाजपा बंदरबांट पर पहले अपने गिरेबान में झांके : कांग्रेस
रांची, अप्रैल 5 -- रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने जामताड़ा मामले को लेकर भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार, राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई विजन नहीं बचा है, इसलिए वह राज्य के लोकप्रिय मंत्रियों और गठबंधन सरकार की छवि बिगाड़ने के लिए झूठ की खेती कर रही है। खासकर जब मंत्री डॉ इरफान अंसारी की बात आती है तो भाजपा और हमलावर रहती है। जामताड़ा के मामले में जैसे ही अनियमितता की शिकायत मिली, विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। भाजपा को बताना चाहिए कि उनके शासनकाल में जब घोटाले होते थे, तो क्या कभी ऐसी त्वरित कार्रवाई हुई? भाजपा पहले अपने गिरेबान में झांके कि कैसे केंद्र की योजनाओं की बंदरबांट उनके राज्यों में होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.