नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रथम सेलिब्रिटी क्रिक्रेट मैच का आयोजन किया गया। मुकाबले का उद्घाटन दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया। यह मुकाबला भोजपुरी दबंग और हरियाणा हीरोज के बीच खेला गया। इसका आयोजन उत्तर-पूर्वी दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने किया था। सचदेवा ने कहा कि भाजपा संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'खेलेगा इंडिया तो खिलेगा इंडिया' के आह्वान और 'फिट इंडिया' के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि खेलों का चरित्र निर्माण से गहरा संबंध है। उन्होंने युवाओं से किसी न किसी खेल से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि खेल जीवन के तनाव से बाहर निकलने में मदद करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.